वरिष्ठ IPS जे. रविंदर गौड कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ रखने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है,
जेएमबी न्यूज़
नोएडा :- गाजियाबाद से पहले वह आगरा के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। उन्हें कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ रखने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वह संगठित अपराध, गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों के जब्तीकरण और नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं नक्शे देखें वही जो पुलिसकर्मी अपराधी व नाश के कारोबारिओ को सपोर्ट करते है उन पुलिसकर्मिओ के खिलाफ सख्त व कठोर कार्यवाही करते है ऐसे पोलिसकर्मिओ को चिंत करते है अपने कार्यकाल मे कोई भी गैर कानूनी कार्यकर्त नहीं करने देते है आगरा मे भी नशा व अपराधिओं को सपोर्ट करने वाले कई पुलिसकर्मिओ को सस्पेंड कर चुके है
बतौर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर एक निजी मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में नशा तस्करी और नशा माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही को प्रमुखता से शामिल करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया। वहीं, ऑपरेशन दहन के अंतर्गत विभिन्न थानों के मालखानों में जब्त 16,378 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये थी। इस अभियान के तहत एक ओर नशा तस्करों की धरपकड़ की गई, तो दूसरी ओर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। दिल्ली-एनसीआर की सीमा से सटे होने के कारण गाजियाबाद को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की गई। इससे स्थानीय स्तर पर खुलेआम होने वाली नशे की बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद मिली थी
What's Your Reaction?