गौतम बुद्ध नगर साइबर पुलिस द्वारा एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jun 24, 2026 - 15:16
 0  21
गौतम बुद्ध नगर साइबर पुलिस द्वारा एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ 

नोएडा :- थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सस्ते पैकेज पर विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

कार्यवाही का विवरण-

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभिसूचना संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए हज एवं उमरा के लिए सस्ते पैकेज पर विदेश भेजने का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करने वाला 01 अभियुक्त तसलीम साद पुत्र जाकिर हुसैन को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, बैनर व डाटा डायरी बरामद की गई हैं। अभियुक्त के विरुद्ध भारत के विभिन्न राज्यों दिल्ली (01), छत्तीसगढ़ (01), जम्मू-कश्मीर (01), महाराष्ट्र (02), उत्तर प्रदेश (02) एवं राजस्थान (02) में कुल 09 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी होना पाया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

तसलीम साद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी कृष्णा एन्कलेव, थाना बारादरी, बरेली, उम्र 35 वर्ष, शिक्षा- B.Tech (E.C.)

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0- 174/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-

1- 02 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड

2- 02 एटीएम कार्ड, बैनर व डाटा डायरी

महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा सुझाव-

1. किसी भी धार्मिक यात्रा के लिए अधिकृत एवं सरकारी मान्यता प्राप्त एजेंसियों के माध्यम से ही बुकिंग करें।

2. सस्ते पैकेज, आकर्षक ऑफर या तत्काल वीजा दिलाने के नाम पर आने वाले अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहें।

3. किसी भी ट्रैवल एजेंसी या व्यक्ति को भुगतान करने से पहले उसकी वैधता एवं रजिस्ट्रेशन की पूरी जांच अवश्य करें।

4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट विवरण, बैंक डिटेल्स एवं ओटीपी किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति के साथ साझा न करें।

5. साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा [www.cybercrime.gov.in] पोर्टल पर रिपोर्ट करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow