नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के ऊपर अनुशासन का डंडा चला दिया है
जेएमबी न्यूज़ नोएडा :- नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के ऊपर अनुशासन का डंडा चला दिया है, नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि लापरवाही तथा भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कड़ी में नोएडा पुलिस कमिश्नरी में तैनात एक कोतवाल (थाना प्रभारी) को सस्पेंड कर दिया गया है तथा एसीपी (ACP) को उसके पद से हटा दिया। नोएडा के सेक्टर-63 थाने में तैनात कोतवाल को किया निलंबित
आपको बता दें कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-63 थाने में कोतवाल अमित काकरान को सस्पेंड कर दिया है। अमित काकरान के विरूद्ध भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लग रहे थे। अमित काकरान ने वसूली करने वालों की एक टीम बनाकर अपनी कोतवाली के क्षेत्र में खूब लूट-खसोट मचा रखी थी।
What's Your Reaction?