थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा कंपनी में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 363 टी-शर्ट बरामद।

Aug 25, 2026 - 17:09
 0  3
थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा कंपनी में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 363 टी-शर्ट बरामद।

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना 

ग्रेटर नोएडा :- थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा कंपनी में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 363 टी-शर्ट बरामद।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 24.08.2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वादी की कंपनी में चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1. सुरक्षा गार्ड- आलोक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र 2. सुरक्षा गार्ड- सारिक अहमद पुत्र कलीम अहमद व चोरी का सामान खरीदने वाला 01 अभियुक्त केशव प्रसाद पुत्र स्व0 नत्थी सिंह को देबू कंपनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 363 टी-शर्ट (HRX LIFESTYLE) बरामद की गई हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. आलोक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी रामनगर अस्तल, थाना कमालगंज, फर्रूखाबाद वर्तमान पता ग्राम सुत्याना, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष।

2. सारिक अहमद पुत्र कलीम अहमद निवासी शेखपुर लाला, थाना नहटौर, बिजनौर वर्तमान पता जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।

3. केशव प्रसाद पुत्र स्व0 नत्थी सिंह निवासी अली विलेज, थाना सरिता बिहार, नई दिल्ली, उम्र लगभग 55 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 350/2026 धारा 306/317(2) बीएनएस, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

चोरी की 363 टी-शर्ट (HRX LIFESTYLE)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow