बादलपुर पुलिस टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये), तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, एक कार व अन्य सामान बरामद
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये), तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, एक कार व अन्य सामान बरामद।
पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2026 को थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1-दिनेश पुत्र जय नाथ पाल 2-समीर कुमार पुत्र केशो मंडल 3-रवि कुमार साहनी पुत्र मनोज साहनी को कूडी खेडा मोड के पास, दादरी से लालकुआँ की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये), तस्करी में प्रयुक्त ट्रक रजि नं0 HR38W4677, एक कार रजि नं0 HR55AY4194, 04 मोबाइल फोन, 1980 रूपये नगद व एक बैंक कार्ड बरामद हुए है।
अपराध करने का तरीका-
तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त दिनेश व रवि दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाने व समीर कुमार सब्जी बेचने का काम करता है। अभियुक्त रवि द्वारा गांजा को भुवनेश्वर से ट्रक में बनायी गयी गुप्त कैविटी में लोड़ कर लाया जाता है तथा दिनेश पाल व समीर कुमार को बेचने के लिए दिया जाता है। इनके द्वारा दिल्ली क्षेत्र में फुटकर व थोक दोनों प्रकार से बेचकर लाभ कमाया जाता है। ट्रक में पाये गये गुप्त स्थान (कैविटी) को दिनेश पाल द्वारा करीब 02 माह पूर्व बनवाया गया था जिससे पुलिस चैकिंग के दौरान बचा जा सके। दिनेश पाल उपरोक्त तस्कर गिरोह का लीडर है, जोकि वर्ष 2021 में करीब ढाई कुन्टल गांजे की बरामदगी के मामले में करीब 15 माह जेल में रहा है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
(1)दिनेश पुत्र जय नाथ पाल निवासी संजय कॉलोनी, भाटी माइंस, थाना फतेहपुर बेरी, जनपद दक्षिण दिल्ली मूल निवासी रतवार, थाना भभुआ, जिला तैमूर, बिहार करीब 42 (शिक्षा- 5वी पास)
(2)समीर कुमार पुत्र केशो मंडल निवासी शिश महल पार्क, शालीमार गांव, थाना शालीमार, जनपद उत्तर पश्चिम दिल्ली मूल निवासी ग्राम टेगडा, थाना हवेली खडगपुर, जनपद मुंगेर, बिहार उम्र करीब 47 वर्ष (शिक्षा 12वी पास)
(3)रवि कुमार साहनी पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम केरया डीह, थाना कुढनी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार उम्र करीब 33 वर्ष (शिक्षा- 8वी पास)
पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 317/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर, कमि0 गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये)
2-तस्करी में प्रयुक्त ट्रक रजि नं0 HR38W4677
3-एक कार रजि नं0 HR55AY4194
4-04 मोबाइल फोन
5-1980 रूपये नगद
6-एक बैंक कार्ड
What's Your Reaction?