उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव

Nov 27, 2026 - 15:32
 0  33
उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव

जेएमबी न्यूज़ 

नोएडा :- उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट को मिला नया पुलिस कमिश्नर अब तक नोएडा की पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है। उन्हें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी जे .रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की कमान अब जे. रविंद्र गौड़ के हाथों में होगी। वहीं, प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow