भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननोएडा/गौतम बुद्ध नगर भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने किसान नेता दिग्विजय भाटी को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना
गाजियाबाद :- भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननोएडा/गौतम बुद्ध नगर
भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने किसान नेता दिग्विजय भाटी को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए मेरठ प्रशासन के रवैये पर कड़ा रोष जताया है।
संगठन ने आरोप लगाया है कि मेरठ के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किसान नेता के साथ अत्यंत बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है।
यूनियन की मांग है
कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय यादव के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी (DM) को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से वार्ता की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द न्यायसंगत समाधान होना चाहिए।
यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक और जोरदार आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
यूनियन के नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का यह दमनकारी रवैया अंग्रेजी शासन की याद दिलाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के एक आला अधिकारी ने एक खास बिरादरी को टारगेट करके जिस प्रकार की क्रूरता और बर्बरता दिखाई है,
उसे किसान समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार के जिला अध्यक्ष समेत संगठन के तमाम मुख्य पदाधिकारी,
स्थानीय किसान नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेठपाल भाटी
प्रदेश अध्यक्ष शिंटू त्यागी
युवा प्रदेश महामंत्री रिंकू कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण पाल
युवा प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ
डॉ असलम
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक फराज चौधरी
जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर शिवम राठी
जिला अध्यक्ष गाजियाबाद सुनील यादव
बिलाल सैफी जिला उपाध्यक्ष
जोगेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष
और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
What's Your Reaction?