थाना फेस -1 पुलिस व हत्यारोपी अभियुक्त के बीच मुठभेड़
जेएमबी न्यूज़
नोएडा :- थाना फेस-1 पुलिस व हत्यारोपी अभियुक्त के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में- दिनांक 11.11.2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम को लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 579/2026 धारा 103(1)/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आफताब उर्फ तुस्सी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी नया बांस, सेक्टर-15, थाना फेस-1, नोएडा जोकि सेक्टर-3 नोएडा के पार्क में मौजूद है तथा उक्त स्थान से कही भागने की फिराक में है। थाना फेस-1 पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो पार्क के बाहर अभियुक्त की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा पार्क के अंदर अभियुक्त की तलाश किये जाने पर अभियुक्त व उसके साथी सामने से पुलिस टीम को आता हुआ देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है
दिनांक 08/09.11.2026 की रात्रि में स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान अमित (मृतक) के सिर में गंभीर चोट एवं शिवम के सिर में चोट लग गई थी। उपचार के दौरान डॉक्टर द्वारा अमित उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया था तथा शिवम उपचाराधीन है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 579/26 धारा 103(1), 109 BNS पंजीकृत है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इसके विरुद्ध पूर्व से 03 अन्य अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आफताब उर्फ तुस्सी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी नया बांस, सेक्टर-15, थाना फेस-1, नोएडा।
बरामदगी का विवरण-
1-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2-घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेन्डर रजि नं0 UP16EL2923
What's Your Reaction?