एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह द्वारा पुलिस बल के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत मेट्रो स्टेशन व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
ग्रेटर नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा व अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह द्वारा पुलिस बल के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत मेट्रो स्टेशन व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गयी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया
What's Your Reaction?