डीसीपी साद मियां खान द्वारा नोएडा /दिल्ली बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा साद मियां खान एवं एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फेस-1 पुलिस एवं दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, डीसीपी साद मिया खान द्वारा कानून व्यवस्था को मध्य नजर व अपराधिओं मे कानून का खोप कायम रखने के उदेश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया गया है।
What's Your Reaction?