वरिष्ठ IPS अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला

Nov 28, 2026 - 20:41
 0  16
वरिष्ठ IPS अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला

जेएमबी न्यूज़ 

नोएडा :- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया,गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर नोएडा पहुंचे जे. रविंदर गौड़ का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जे. रविंदर गौड़ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तीसरे पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। कमिश्नरेट की स्थापना के बाद सबसे पहले IPS अधिकारी आलोक सिंह ने इसकी कमान संभाली थी। उनके बाद IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह पुलिस कमिश्नर बनीं,लक्ष्मी सिंह लगभग चार वर्ष तक इस पद पर रहीं। अब उत्तर प्रदेश शासन के प्रशासनिक फेरबदल के बाद उन्हें गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि जे. रविंदर गौड़ को नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow