थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 03 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के, 01 मो0साइकिल (घटना में प्रयुक्त), 02 पीली धातु की चैन व 14500/- रुपये नकद बरामद

Sep 9, 2026 - 16:25
 0  14
थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व  03 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के, 01 मो0साइकिल (घटना में प्रयुक्त), 02 पीली धातु की चैन व 14500/- रुपये नकद बरामद

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना      नोएडा :- थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 03 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के, 01 मो0साइकिल (घटना में प्रयुक्त), 02 पीली धातु की चैन व 14500/- रुपये नकद बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 09.09.2026 को थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा सै0 168 नोएडा से मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1.सुमित पुत्र कृपाल सिंह 2.सुमित पुत्र नेकराम मनोज को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से अवैध शस्त्र व 03 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के, 01 मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त), 02 पीली धातु की चैन व 14500/- रुपये नकद बरामद किये गये है। 

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तों द्वारा एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर घूम-घूम कर रास्ते में आने जाने वाले व्यक्तियों से चैन, मोबाइल फोन आदि छीन कर घटनाऐं कारित करते थे। अभियुक्त गणो ने पूछताछ पर बताया कि पिछले दो-तीन माह में हमने थाना सै0 113 नोएडा के क्षेत्र से चैन व मोबाइल फोन छीना था, जिन्हें हम लोगों ने राह चलते राहगीरों को सस्ते दामों में बेच कर व आपस में पैसे बाँट लिये थे। उन पैसों से हम अपने शौक व मौज मस्ती किया करते थे। अभियुक्त गण से बरामद माल के संबंध में थाना एक्सप्रेस वे नोएडा पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1.सुमित पुत्र कृपाल सिंह नि0 ग्राम सतरोही थाना सहावर जिला कासगंज उ0प्र0 हाल पता एफ-ब्लाँक, जे0जे कालोनी वजीरपुर थाना भरतनगर दिल्ली, उम्र 23 वर्ष 

2.सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि नि0 ग्राम मेहोना थाना उझानी जिला बदायूं हाल पता गली न0 21 किराये का मकान ग्राम शाहपुर सेक्टर 128 थाना सेक्टर 126 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष 

 अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 138/26 धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना एक्सप्रेसवे नोएडा गौतमबुद्धनगर।

2.मु0अ0सं0 319/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना सै0 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

3.मु0अ0सं0 380/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना सै0 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

4.मु0अ0सं0 384/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना सै0 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

5.मु0अ0सं0 389/26 धारा 304(2) बी.एन.एस थाना सै0 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

(अभियुक्त सुमित पुत्र कृपाल उपरोक्त से बरामद सामान का विवरण )

1. नकद 7500 रूपये 

2. एक मोबाइल फोन 

3. 01 तमंचा .315 मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर 

4. 02 पीली धातु की चैन

5. 01 मोटरसाइकिल

(अभियुक्त सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि उपरोक्त से बरामद सामान का विवरण )

1. 7000 रूपये नकद

2. 02 मोबाइल फोन 

3. 01 अवैध चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow