नोएडा थाना फेज 1 पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर गिरफ्तार
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 105 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद।
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त रामचंद्र पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद को सेक्टर-10 के पार्क में बने खण्डहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 105 टैट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुए है।
अभियुक्त का विवरण-
रामचंद्र पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर उम्र 70 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 326/26 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
105 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब।
What's Your Reaction?