नोएडा थाना फेज 2 पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गिरफ्तार
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना फेस-2 पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 245 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से गांजा तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त सुहेल उर्फ मोनू पुत्र जफरुद्दीन को ईदगाह पार्क की ओर निर्माणाधीन प्लाट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्त का विवरण-
सुहेल उर्फ मोनू पुत्र जफरुद्दीन निवासी ग्राम ककराला ख्वासपुर, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 245 ग्राम अवैध गांजा
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 274/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?