नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी का दिल्ली आवास पर भव्य स्वागत किया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
दिल्ली / नोएडा :- नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी का दिल्ली आवास पर भव्य स्वागत किया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के दिल्ली आगमन पर उनके आवास पर नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा के नेतृव में एव कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का भी कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा,स्वागत कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेसजनों ने अराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं प्रमोद तिवारी को फूल-मालाएं पहनाकर,गुलदस्ते भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं, इस अवसर पर सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि अराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है,उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस के विचारों और नीतियों को प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अराधना मिश्रा ‘मोना’ एक अनुभवी, जुझारू और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने की नई प्रेरणा मिलेगी। सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रमोद तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और लंबे समय से पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन को भी लगातार मजबूती मिलती रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगा। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता, किसानों,युवाओं,व्यापारियों, महिलाओं,श्रमिकों एवं समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को लेकर मजबूती से संघर्ष करेंगे,इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस नई मजबूती और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।
स्वागत कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी,प्रदेश कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा,प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?