थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी किया गया सामान, चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की सब्बल व अवैध शस्त्र बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी किया गया सामान, चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की सब्बल व अवैध शस्त्र बरामद।
पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 06.10.2026 को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वार मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए घर/ दुकान में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1. सत्यम कुमार पुत्र वीरेन्द्र परिहार 2. विकास पुत्र हेमराज 3. अमन जाटव पुत्र रामअवतार 4. कृष्णा पुत्र तुलसी को सिटी सेंटर से सेक्टर-12/22 की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी किया गया दुकान की बिक्री का सामान, 01 गैस सिलेंडर, 02 मुहर, 02 चैक बुक, 01 घड़ी, 01 क्रेडिट कार्ड, 01 सीसीटीवी कैमरा, चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की सब्बल व 02 अवैध चाकू बरामद किये गये हैं।
पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गैंग का लीडर अभियुक्त सत्यम कुमार है। अभियुक्तगण लोहे की सब्बल का प्रयोग कर बंद मकान/दुकान के ताले एवं शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 02.10.2026 को ग्राम मोरना स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया गया था, जिसे चोरी करने के बाद सेक्टर-33ए, नोएडा में गंदे नाले के पास छिपाकर रखा गया था। अभियुक्तगण चोरी किए गए सामान को थोड़ा-थोड़ा करके आसपास के गांवों में घूम-फिरकर तथा मजदूरों को बेच देते थे। चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि को अभियुक्तगण आपस में बांट लेते थे तथा उक्त धनराशि को अपने व्यक्तिगत खर्च एवं शौक-मौज में खर्च कर देते थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सत्यम कुमार पुत्र वीरेन्द्र परिहार निवासी ग्राम व थाना रानीगंज, अररिया (बिहार) वर्तमान पता ग्राम मामूरा, थाना फेस 3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
2. विकास पुत्र हेमराज निवासी ग्राम कीलापुर, थाना कोतवाली मिर्जापुर, मिर्जापुर वर्तमान पता ग्राम मामूरा, थाना फेस 3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
3. अमन जाटव पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम हैतमपुर, थाना कलान, शाहजहाँपुर वर्तमान पता ग्राम बसई, थाना फेस 3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष।
4. कृष्णा पुत्र तुलसी निवासी ग्राम परसा, थाना मौहमदा, गाजीपुर वर्तमान पता ग्राम मामूरा, थाना फेस 3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 18 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 515/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 513/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4)/3(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 303/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1- दुकान की बिक्री का सामान (102 डिब्बी सिगरेट, 01 टिन सरसों तेल, 03 पेटी रिफाइंड तेल, 10 पैकेट चोको पाई, 51 पैकेट चिप्स, 107 पैकेट नमकीन, 03 पैकेट गुटखा/ तंबाकू)
2- 01 गैस सिलेंडर, 02 मुहर, 02 चैक बुक, 01 घड़ी, 01 क्रेडिट कार्ड, 01 सीसीटीवी कैमरा
3- चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की सब्बल
4- 02 अवैध चाकू (अभियुक्त सत्यम कुमार व विकास)
What's Your Reaction?