गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा:- गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट में तैनात पांच अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यातायात, महिला सुरक्षा, अपराध, अभिसूचना और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार बदला गया है।
पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
1. मनीषा सिंह एडीसीपी यातायात एवं महिला सुरक्षा
2. अभय कुमार मिश्रा एडीसीपी नोएडा जोन
3. अर्चना सिंह एडीसीपी अपराध एवं मुख्यालय
4. संतोष कुमार एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
5. शैव्या गोयल मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ अपराध, अभिसूचना एवं साइबर सुरक्षा
गौतमबुद्धनगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कानून-व्यवस्था के साथ यातायात, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को देखते हुए इन जिम्मेदारियों में बदलाव को कमिश्नरेट स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।
What's Your Reaction?