थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार,
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री के 700 रुपये बरामद।
पुलिस द्वारा दिनांक 20.10.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोहित अवाना पुत्र हृदय अवाना को साई मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह दिल्ली से अलग-अलग व्यक्तियों से गांजा खरीदकर लाता है तथा नोएडा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को छोटे-बड़े पैकेटों में गांजा बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करता है।अभियुक्त थाना सेक्टर-126 नोएडा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से छिनैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मोहित अवाना पुत्र हृदय अवाना निवासी ग्राम असगरपुर, सेक्टर-127, थाना सेक्टर-126, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 30 वर्ष।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-05 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा
2-गांजा बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नकद
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0सं0-257/2015 धारा 420 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना एक्सप्रेसवे, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-204/2016 धारा 392 भादवि, थाना सेक्टर-49 नोएडा।
3.मु0अ0सं0-174/2016 धारा 392/411 भादवि, थाना फेस-2 नोएडा।
4.मु0अ0सं0-124/2016 धारा 379/411 भादवि, थाना फेस-2 नोएडा।
5.मु0अ0सं0-374/2016 धारा 392 भादवि, थाना सेक्टर-49 नोएडा।
6.मु0अ0सं0-440/2016 धारा 392/411/506 भादवि, थाना सेक्टर-49 नोएडा।
7.मु0अ0सं0-136/2016 धारा 307 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
8.मु0अ0सं0-137/2016 धारा 25 आयुध अधिनियम, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
9.मु0अ0सं0-140/2016 धारा 420/411/414 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
10.मु0अ0सं0-135/2016 धारा 342/504/386/506/323 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
11.मु0अ0सं0-134/2016 धारा 392/411 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
12.मु0अ0सं0-43/2016 धारा 392/411 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
13.मु0अ0सं0-167/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
14.मु0अ0सं0-701/2018 धारा 379/411 भादवि, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
15.मु0अ0सं0-703/2018 धारा 411/414 भादवि, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
16.मु0अ0सं0-495/2018 धारा 379/411 भादवि, थाना फेस-2 नोएडा।
17.मु0अ0सं0-172/2019 धारा 392/511 भादवि, थाना एक्सप्रेसवे नोएडा।
18.मु0अ0सं0-134/2019 धारा 392/411 भादवि, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
19.मु0अ0सं0-346/2019 धारा 411/414/482 भादवि, थाना फेस-3 नोएडा।
20.मु0अ0सं0-347/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना फेस-3 नोएडा।
21.मु0अ0सं0-259/2019 धारा 379/411 भादवि, थाना फेस-3 नोएडा।
22.मु0अ0सं0-1205/2019 धारा 392/411 भादवि, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
23.मु0अ0सं0-1204/2019 धारा 364/323/307/120बी भादवि, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
24.मु0अ0सं0-1213/2019 धारा 414 भादवि, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
25.मु0अ0सं0-436/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
26.मु0अ0सं0-1123/2019 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-49 नोएडा।
27.मु0अ0सं0-40517/2019 धारा 392/411/34 भादवि, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली।
28.मु0अ0सं0-940/2024 धारा 302/201/34 भादवि, थाना कोतवाली देहात।
29.मु0अ0सं0-61/2026 धारा 60(63) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, थाना सेक्टर-126 नोएडा।
30.मु0अ0सं0-184/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-126 नोएडा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?