थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा रूपयों वाला बेग केब को ढूंढ़कर वापस कराया
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा रुपयों से भरा बैग कैब में छूटने/खोने की सूचना पुलिस को दी, सूचना प्राप्त होने पर बैग को सकुशल तलाश कर रुपयों वाला बेग को वापस कराया गया।
दिनांक 27/07/2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना सेक्टर-39 पर सूचना दी गयी कि वह अपना इलाज कराने हेतु हॉस्पिटल सेक्टर-39, नोएडा आये थे। उनके द्वारा एक कैब वाहन संख्या UP84BT4778 को बुक किया था। कैब से उतरते समय उनका रुपयों से भरा हुआ बैग कैब में ही छूट गया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त वाहन चालक की तलाश की गयी तथा उससे संपर्क कर पीड़ित के बैग को सकुशल वापस कराया गया। उक्त बैग में पीड़ित के ₹7,00,000 (सात लाख रुपए) थे। जिनको वापस पाकर पीड़ित द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी।
What's Your Reaction?