थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वाडा करने वाले 2 पुरुष व 4 महिला गिरफ्तार किये

Jul 28, 2026 - 15:44
 0  23
थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वाडा करने वाले 2 पुरुष व 4 महिला गिरफ्तार किये

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा विभिन्न कम्पनीयों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले 02 पुरूष आरोपी व 04 महिला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, 04 रसीद बुक, 22 प्रचार प्रसार पम्पलेट, 20 रिक्रूट भरे हुए फार्म बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 27.07.2026 को साइबर टीम नोएडा जोन एंव थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अट्टा मार्केट सेक्टर 27 नोएडा बिल्डिंग से 04 महिला आरोपी 1. स्वेता सिंह उर्फ प्रिया पुत्री चन्द्र प्रताप सिंह 2. नीजू यादव पुत्री मनोज यादव 3.कीर्ति सिंह उर्फ मीरा पत्नी उज्जवल सिंह 04- पूजा पुत्री लल्लू प्रसाद व 02 पुरुष आरोपी 1. रूपेश कुमार पुत्र राम कुमार सिंह 2. आमीर राणा पुत्र मईनूद्दीन को वादी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, 04 रसीद बुक, 22 प्रचार प्रसार पम्पलेट, 20 रिक्रूट भरे हुए फार्म बरामद किए गए। 

उपरोक्त अभि0 जनता के युवा वर्गों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूपयों की वसूली का कार्य करते थे । इस कृत्य के अभि0 उपरोक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर 20, नोएडा पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजिकृत किया गया है ।  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणो का विवरणः

1. स्वेता सिंह उर्फ प्रिया पुत्री चन्द्र प्रताप सिंह निवासी ब्रह्मनगर के पीछे गीता कांवेट गंगा घाट शुक्लागंज कथरी पीपर खेडा उन्नाव 

2. नीजू यादव पुत्री मनोज यादव निवासी ए 60 सैक्टर 22 नोएडा उम्र 29 वर्ष 

3.कीर्ति सिंह उर्फ मीरा पत्नी उज्जवल सिंह निवासी 198/4 बी ब्लाक थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र 29 वर्ष 

4.पूजा पुत्री लल्लू प्रसाद निवासी ए 678 अशोकनगर दिल्ली उम्र 27 वर्ष 

5.रूपेश कुमार पुत्र राम कुमार सिंह निवासी ईएसआई रोड चौडा गांव रघुनाथपुर सैक्टर 22 थाना सैक्टर 24 नोएडा उम्र 22 वर्ष 

6.आमीर राणा पुत्र मईनूद्दीन निवासी मोहल्ला गढ़ी नई आबादी पिलखुआ जिला हापुड उम्र 46 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 308/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना सैक्टर 20 नोएडा 

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरणः

03 मोबाइल 11 फीस बुक 04 रसीद बुक, 22 प्रचार प्रसार पम्पलेट, 20 रिक्रूट भरे हुए फार्म बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow