थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 30, 2026 - 15:45
 0  27
थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना 

ग्रेटर नोएडा :- थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम गांजा (शिलोंग), 70 ग्राम Champagne MD, 75 ग्राम OG(Original grower California weed), 144 Pill MDMA ECSTASY, 63 ग्राम HASH (कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये), घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद।

पुलिस द्वारा दिनांक 30.07.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्त 1.इमरान पुत्र सलीम खान2.दीपक कुमार पुत्र मोहन 3.शिवम कुमार पुत्र महेशचन्द 4.बौबी पुत्र महेन्द्र सिंह को थाना क्षेत्र के क्राउन एक्सपो की तरफ से एक्सपोमार्ट जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम गांजा (शिलोंग), 70 ग्राम Champagne MD, 75 ग्राम OG(Original grower California weed), 144 Pill MDMA ECSTASY, 63 ग्राम HASH व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन नं0 UP16DP2593 व 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा इस विदेशी ड्रग्स को स्कूल, कॉलेज व हॉस्टल में पढ़ने/निवास करने वाले छात्रों को 3 से 4 हजार रूपये ग्राम के हिसाब से बेचा जाता था। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस द्वारा दिया गया अभियुक्तों का विवरण-

1.इमरान पुत्र सलीम खान निवासी मधुवन विहार, कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष।

2.दीपक कुमार पुत्र मोहन निवासी कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर मूल पता विज्ञासैन थोली, थाना थोली, जिला अल्मोडा, उत्तराखण्ड उम्र करीब 27 वर्ष। 

3.शिवम कुमार पुत्र महेशचन्द निवासी नगला भवरसा, थाना मीरापुर, जिला फर्रूखाबाद वर्तमान पता पॉकेट-12, सेक्टर-82, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष। 

4.बौबी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी हल्दौनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 177/2026 धारा 8/18/20/21 NDPS Act थाना नॉलेजपार्क, कमि0 गौतमबुद्धनगर।

 

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

1-01 किलो 50 ग्राम सिलोंग गांजा

2-70 ग्राम Champagne MD

3-75 ग्राम OG(Original grower California weed)

4-144 Pill MDMA ECSTASY 

5-63 ग्राम HASH रंग काला 

6-01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन नं0 UP16DP2593 

7-01 इलेक्ट्रॉनिक छोटा कांटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow