पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह द्वारा नोएडा जोन के सभी उपनिरीक्षकों से की गोष्ठी दिये निर्देश
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता
नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह द्वारा नोएडा जोन के सभी उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को यक्ष ऐप में बीट पुलिसिंग की सूचनाओं की जानकारी करने, बीट पुलिसिंग में सहभागिता बढ़ाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को मोहर्रम के दृष्टिगत संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी करने व अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी में उपस्थित उपनिरीक्षकों को प्राप्त होने वाली सभी जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?