थाना बदलपुर क्षेत्र मे युवक की गोली मर कर हत्या
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता
ग्रेटर नोएडा :-थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत रॉयल सिटी, ग्राम अच्छेजा छपरौला में रहने वाले जीवन किशोर पुत्र श्री रामदास, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उच्चाधिकारी गण मौके पर मौजूद है। प्रारंभिक जांच में घटना में उनके पड़ोसी विशाल कश्यप एवं उसके साथी विक्की का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना बादलपुर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?