थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 65 बीयर की केन व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 65 बीयर की केन व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।
पुलिस द्वारा दिनांक 01/02.10.2026 की रात्रि को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र मुरलीधर दास को गढी शाहपुर, सेक्टर-131 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 65 बीयर की केन व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुयी है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शिवम कुमार पुत्र मुरलीधर दास निवासी ग्राम अम्बा, थाना शाहकुन, जिला भागलपुर, बिहार वर्तमान पता ग्राम शाहपुर, सेक्टर-128, नोएडा उम्र करीब 21 वर्ष।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-65 अदद बीयर की केन
2-तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 173/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना सेक्टर-126 नोएडा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?