नोएडा थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा दो वहान चोरो को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

Jun 23, 2026 - 17:16
 0  11

*प्रेस विज्ञप्ति*

जेएमबी न्यूज़ 

नोएडा :- थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध चाकू बरामद।

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त 1.दिनेश उर्फ देव पुत्र सदलू 2.आकाश कुमार पुत्र भगवान सिंह को सेक्टर-94 नोएडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजि0 नं0 DL3SEA2517 तथा अभियुक्त आकाश कुमार के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है। 

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल को उनके द्वारा शाहीन बाग, दिल्ली क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में जानकारी करने पर थाना शाहीन बाग दिल्ली पर मु0अ0सं0-13350/2026 दिनांक 10.06.2026 को पंजीकृत होना पाया गया।

अभियुक्तों का विवरण-

1.दिनेश उर्फ देव पुत्र सदलू निवासी मदनपुर खादर, थाना कालिन्दी कुंज, दिल्ली, उम्र करीब 20 वर्ष।

2.आकाश कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर, थाना कालिन्दी कुंज दिल्ली उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1.चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजि0 नं0 DL3SEA2517 

2.अभियुक्त आकाश के कब्जे से 01 अवैध चाकू

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-111/2026 धारा 317(2)/315(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-126 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow