थाना फेज 1 पुलिस ने एक इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जेएमबी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- थाना फेस 1 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25,000/- रूपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार,
पुलिस कार्यवाही का विवरण
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा 19.07.2026 को बिजली घर के पास सेक्टर 10 नोएडा से गैंगस्टर एक्ट मे वांछित व ईनामिया अभियुक्त रतन चौधरी पुत्र जवाहर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्त रतन चौधरी थाना फेज-1 नोएडा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है तथा अभियुक्त रतन चौधरी उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 25,000/- रूपये का ईनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया अभियुक्त का अपराध करने का तरीका
अभियुक्त से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर वाहन व अन्य चोरी जैसी घटनायें कारित कर अपराध से धन अर्जित करते थे।
पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रतन चौधरी पुत्र जवाहर चौधरी निवासी कविता पैलेस खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
(1)मु0अ0सं0 145/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
(2)मु0अ0स0 372/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
(3)मु0अ0स0 594/2023 धारा 379/411 भादवि थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
(4)मु0अ0स0 595/2023 धारा 379/411/414 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण-
कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद।
What's Your Reaction?