थाना फेज -1 द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 05 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

Sep 1, 2026 - 18:01
 0  4
थाना फेज -1  द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 05 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना फेज -1 क्षेत्र मे मारपीट कर हत्या करने वालो 05 अभियुक्तगणों को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

थाना फेज 1 क्षेत्र मे दिनांक 01.09.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मारपीट कर हत्या करने वाले 05 अभियुक्त 1. संतोष कुमार मंडल पुत्र श्यारा मंडल 2. करण कुमार मंडल पुत्र रामविलास मंडल 3. सुरेश मंडल पुत्र बालेश्वर मंडल 4. रोनक कुमार मंडल पुत्र सुरेश कुमार मंडल 5. निखिल उर्फ ब्रेवो पुत्र जितेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह को हरौला सेक्टर-5 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है, तथा 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरण/ घटना का संक्षिप्त विवरण- 

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम किराये पर ग्राम हरौला सेक्टर-5 नोएडा में रहते है, दिनांक 31.08.2026 की रात्रि में एक व्यक्ति (मृतक प्रमोद) हमारे किराये के मकान मे दिखाई दिया जिसे हमसें कोई भी उसे नहीं पहचानता था। हमनें जब उससे पूछा तो वह डर गया हमने प्रमोद को चोर समझकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिचितों द्वारा प्रमोद कुमार (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी जनपद हरदोई को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सेक्टर-39 में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- संतोष कुमार मंडल पुत्र श्यारा मंडल निवासी ग्राम गझाडा, थाना मडोना, सुपोल (बिहार) वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष।

2- करण कुमार मंडल पुत्र रामविलास मंडल निवासी ग्राम गझाडा, थाना मडोना, सुपोल (बिहार) वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष।

3- सुरेश मंडल पुत्र बालेश्वर मंडल निवासी ग्राम बछोनी, थाना पुलपडास, मधुबनी (बिहार) वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 48 वर्ष।  

4- रोनक कुमार मंडल पुत्र सुरेश कुमार मंडल निवासी ग्राम बछोनी, थाना पुलपडास, मधुबनी (बिहार) वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष।  

5- निखिल उर्फ ब्रेवो पुत्र जितेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह निवासी ग्राम मसार, थाना उदवल नगर, आरा (बिहार) वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष।  

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 475/2026 धारा 191(2)/190/103(1)/351(2) बीएनएस, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow