ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने हाथी दाँत की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
ग्रेटर नोएडा :- थाना बिसरख पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित हाथी दांत की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
कार्यवाही का विवरण-
थाना बिसरख पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित हाथी दांत की अवैध तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1. राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल 2. संदीप पुत्र हरीमंगल को न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 1450 ग्राम वजनी एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम रिवाड़ा, थाना जहांगीराबाद, बुलन्दशहर वर्तमान पता ग्राम भराई, थाना बहादुरगढ़ (हरियाणा) उम्र लगभग 40 वर्ष।
2. संदीप पुत्र हरीमंगल निवासी ग्राम मुडियार, थाना रुधौली, बस्ती वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 32 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 444/2026 धारा 44/48ए/49बी/39/50/51 वन्य जीव संरक्षण जीव संरक्षण अधिनियम, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1450 ग्राम वजनी एक प्रतिबंधित हाथी दांत (अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
What's Your Reaction?