श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में श्री शनि सेवा समिति (पंजी.) नौएडा द्वारा आयोजित 15 वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन पावन हवन यज्ञ के साथ
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा:- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में श्री शनि सेवा समिति (पंजी.) नौएडा द्वारा आयोजित 15 वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन पावन हवन यज्ञ के साथ प्रातः 9 बजे प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. महेश शर्मा सांसद एवं चेयरमैन संसदीय आवास समिति ने दीप प्रज्जवलित कर भोलेनाथ बाबा की आरती कर हवन यज्ञ में आहुति प्रदान कर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। अति विशिष्ट अतिथि मदन चौहान पूर्व मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार, महेश चौहान अध्यक्ष भाजपा नोएडा महानगर एवं शालिनी सिंह अध्यक्ष नोएडा सीटिजन फोर्म ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ कराया।
उदघाटन समारोह के अवसर पर आज के सम्पूर्ण भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भूले राम शर्मा ग्रुप चेयरमैन मिठास स्वीट्स प्रा. लि. परिवार द्वारा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ठा. नेपाल सिंह छोकर, दिनेश जैन अध्यक्ष यू फ्लैक्स लि., विपिन मल्हन अध्यक्ष एनईए, योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा, ठाकुर एनपी सिंह, अध्यक्ष डीडीएआरडब्ल्यूए नोएडा, ठाकुर महिपाल सिंह वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. बबिता शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी, आलोक द्विवेदी अध्यक्ष नोएडा मीडिया क्लब, एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह सुधीर चौहान डा. बबीता शर्मा एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने शिविर के शुभारंभ में उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रेस वार्ता के दौरान शिविर व्यवस्था प्रमुख ठाकुर मान सिंह चौहान, एड.राजीव मिश्रा, दीपक गुप्ता ने साझा जानकारी उपलब्ध कराई।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करनेवाले काँवड़ यात्रियों के लिए यह शिविर एक अहम विश्राम स्थल बन गया है। इस शिविर में तकरीबन 1000 कांवड़ियों के लिए विश्राम करने की व्यवस्था के साथ मेडिकल सुविधा, 24 घंटे भोजन पानी एवं सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर 25 कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी संचालित की गई है, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर समिति प्रबंधन के पदाधिकारी प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान, दयाशंकर तिवारी, वीके पांडेय, राकेश सिंह, डॉ भूपेंद्र शर्मा, सुदामा पाठक, जीसी अग्रवाल, करतार सिंह चौहान, भुपेंद्र शर्मा,उदय मिश्रा,प्रमोद चौहान, उदय शंकर तिवारी, सुधीर चौहान डा.एम पी सिंह आदि काफी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।
शिविर का संचालन रविप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही शनि सेवा समस्त शिव भक्तों का आभार प्रकट किया है।
What's Your Reaction?