भारतीय किसान संघ की कार्यकारणी बैठ

Jul 21, 2026 - 09:05
 0  39
भारतीय किसान संघ की कार्यकारणी बैठ

जेएमबी न्यूज़ संवाददाता 

गौतम बुद्ध नगर :- भारतीय किसान संघ जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला कार्यकारिणी की बैठक उत्तर प्रदेश महामंत्री माननीय राज सिंह के नेतृत्व में ग्राम जोन चाना में हुई।। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर प्रभारी अनुराग भी मौजूद रहे और प्रांत से महिला प्रमुख अर्चना का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र ने की एवं बैठक का संचालन जिला मंत्री डॉ उमेश ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राज सिंह ने सभी कार्यकर्ता एवं किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। किसने की अनेकों समस्याओं को लेकर जनपद में तीनों विकास खण्डों एवं सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के 826विकास खण्डों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की तिथि 9 सितंबर निश्चित की और आगामी 21 सितंबर को जिला अधिकारी के कार्यालय पर ज़िले किसानों को शक्ति प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। जिसमें किसानों की संख्या 5 हजार के लगभग होनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री ने कहा अगर शक्ति प्रदर्शन के बाद भी शासन प्रशासन एवं यमुना अथॉरिटी की आंख नहीं खुली तो भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर प्रभारी अनुराग ने महामंत्री को जिले की सभी समस्याओं से अवगत कराया। प्रांत महामंत्री राज सिंह ने लखनऊ में जून में हुए प्रतिनिधि सम्मेलन में किसान हित में प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जनपदों की कार्यकारिणी की उपस्थिति में जो घोषणा पत्र बनाया गया वह भी पढ़ कर सुनाया। प्रदेश महामंत्री द्वारा संगठन का विस्तार भी किया गया एवं अनेकों कार्यकर्ताओं को पदभार सौंपा। देवेंद्र जिला सह कोषाध्यक्ष , मनोज जिला सह युवा प्रमुख, सचिन सचिन खंड कार्यकारिणी सदस्य सुखपाल खंड कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार को खंड कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी जिला मंत्री डॉ उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष भोलू शर्मा जिला सह मंत्री पुष्पेंद्र सिंह छोकर जिला सह मंत्री भूपेश भाटी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देशराज जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल जेवर खंड अध्यक्ष दीपक नर्मदा दादरी खंड अध्यक्ष सरवन शर्मा मिश्र खंड अध्यक्ष मीना सिंह ठाकुर सुखपाल शिव कुमार शर्मा सम शर्मा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow