थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 लीथियम बैट्री सैल व 11,800 रुपये नगद बरामद।
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा दिनांक 10/08/2026 को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1-कासिम उर्फ लक्की पुत्र मेहंदी हसन 2-रहीशउल्ला पुत्र शपीक अहमद 3-शाहनवाज पुत्र मौ0 इकबाल 4-रिजवान पुत्र मौ0 हनीफ को सेक्टर-14 व सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 लीथियम बैट्री सैल व घटना से संबंधित 11,800 रुपये नगद बरामद हुए है।
पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह रैकी कर दिल्ली ,गाजियाबाद, नोएडा के आस-पास के एरिया से एकान्त में खडी ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करते है तथा चोरी की गई बैट्रियों को छिपाकर रख देते है और पैसे की आवश्यकता पडने पर अपनी मजबूरी का बहाना बताकर 01-01 करके कबाड़ियों को बेचकर प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते है। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में थाना जैतपुर, साउथ दिल्ली क्षेत्र में बडी संख्या मे बैट्री चोरी की गयी थी जो थाना जैतपुर, दिल्ली से भी जेल गये थे।
पुलिस द्वारा दिया गया अभियुक्तों का विवरण-
1-कासिम उर्फ लक्की पुत्र मेहंदी हसन निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष।
2-रहीशउल्ला पुत्र शपीक अहमद निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद उम्र 29 वर्ष।
3-शाहनवाज पुत्र मौ0 इकबाल निवासी भागीरथी विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली उम्र 28 वर्ष।
4-रिजवान पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद, थाना दयालपुर, दिल्ली उम्र 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1-मु0अ0सं0 424/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 80029285/2026 धारा 3(5)/305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना जैतपुर साउथ, दिल्ली।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-13 स्मार्ट लीथियम बैट्री
2-414 लीथियम बैट्री सैल
3-घटना से संबंधित 11,800 रुपये नगद
What's Your Reaction?