थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 01 करोड़ 48 लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 01 करोड़ 48 लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही दिनांक 18.08.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 अभियुक्त 1-पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा पुत्र नेपाल सिंह 2-अवनीश कुमार पुत्र स्व0 मुकेश चौहान 3-जितेन्द्र कुमार पुत्र राम खिलाडी 4- सुमित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह 5-अनिल कुमार पुत्र मुन्ना लाल 6-नीशू चौहान पुत्र स्व0 मुकेश चौहान को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 करोड़ 48 लाख रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त AURA कार बरामद हुई है।
अभियुक्तों द्वारा अपराध करने का तरीका-
मुख्य अभियुक्त अवनीश का अपने अन्य तीन साथियों आशीष, आदर्श व भरत के साथ अपना C.A फर्म है। यह लोग इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से पैसा लेकर कार्य करते है। इनके द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर काफी लोगों से पैसे लिया गया है। अवनीश को अपना लगाया गया पैसा वापस नही मिल रहा था। उक्त बरामद किया गया पैसा वादी से आशीष द्वारा इन्वेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर लिया गया था, जिसे अवनीश द्वारा अपने अन्य पाँच साथियों/रिश्तेदारों के साथ मिलकर आशीष की गैराज, सेक्टर-25 नोएडा से योजना बनाकर चोरी कर लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
(1)अवनीश कुमार पुत्र स्व0 मुकेश चौहान निवासी ग्राम साथा, थाना जवाँ, जिला अलीगढ उम्र 33 वर्ष, शिक्षा- बी.एससी पास, TPF (TRADING PROFIT FUND) में पिछले 01 साल से कार्यरत।
(2)पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मदैम, थाना राया, जिला मथुरा उम्र 28 वर्ष, शिक्षा- 8वीं पास, व्यवसाय-ओला ऊबर टैक्सी चालक दिल्ली/एनसीआर/मथुरा।
(3)जितेन्द्र कुमार पुत्र राम खिलाडी निवासी ग्राम बसई, थाना सिकन्दरा राऊ, जिला हाथरस उम्र 24 वर्ष, शिक्षा- 8वीं पास, व्यवसाय- शराब की दुकान पर सेल्समैन।
(4)सुमित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगला सावित, थाना जैथरा, जिला एटा वर्तमान पता नया गांव, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष, शिक्षा- 12वीं पास, प्राईवेट नौकरी।
(5)अनिल कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम किसनपुर, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष, शिक्षा- 12वीं पास, शराब की दुकान पर सेल्समैन।
(6)नीशू चौहान पुत्र स्व0 मुकेश चौहान निवासी ग्राम साथा, थाना जवाँ, जिला अलीगढ़ उम्र 29 वर्ष, शिक्षा- 10वीं पास, व्यवसाय- (खेती का काम)
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण:-
1-01 करोड़ 48 लाख रूपये नगद
2-घटना में प्रयुक्त कार Aura
पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त पवन आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 94/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राया, जिला मथुरा।
3.मु0अ0सं0 95/2016 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना राया, जिला मथुरा।
4.मु0अ0सं0 96/2016 धारा 411/414 भादवि व 102/41 सीआरपीसी थाना राया, जिला मथुरा।
5.मु0अ0सं0 26/2015 धारा 363/366/120बी भादवि थाना छाता, जिला मथुरा।
6.मु0अ0सं0 47/2023 धारा 147/148/504/506 भादवि थाना राया, जिला मथुरा।
7.मु0अ0सं0 238/2024 धारा 115(2)/191(2)/191(3)/333/351(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना राया, जिला मथुरा।
8.मु0अ0सं0 259/2024 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना राया, जिला मथुरा।
9.मु0अ0सं0 370/2025 धारा 115(2)/191(2)/191(3)/308(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना राया, जिला मथुरा।
गिरफ्तार अभियुक्त अनिल का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 306/2021 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस।
3.मु0अ0सं0 33/2022 धारा 174ए भादवि थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस।
4.मु0अ0सं0 223/2016 धारा 420 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम थाना हयासन, जिला हाथरस।
5.मु0अ0सं0 223/2016 धारा 420 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम थाना हयासन, जिला हाथरस।
6.मु0अ0सं0 418/2017 धारा 420 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम थाना हयासन, जिला हाथरस।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र
1.मु0अ0सं0 340/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 52/2023 धारा 8/20/29/37/60 एनडीपीएस एक्ट थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर।
3.मु0अ0सं0 185/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर।
What's Your Reaction?