थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा सैलून में चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना से संबंधित 8200 रुपये नगद व 01 अवैध चाकू बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा सैलून में चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना से संबंधित 8200 रुपये नगद व 01 अवैध चाकू बरामद।
दिनांक 10/11.08.2026 की रात्रि को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से सैलून में चोरी करने वाला 01 अभियुक्त साजन पुत्र संतोष कुमार को लाल पैथ लैब सेक्टर-18 के सामने वाले पार्क से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से सेक्टर-18 स्थित सैलून से चोरी किये गये सामान व नकदी से सम्बंधित 8200 रूपये नकद व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
साजन पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम सिचावली साहनी, नति नगला, थाना सिकंदरा राऊ जिला हाथरस वर्तमान पता ग्राम बहलोल पुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-चोरी किये गये सामान व नकदी से सम्बंधित 8200 रूपये नकद
2-01 अवैध चाकू
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1-मु0अ0सं0 338/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 337/2026 धारा धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?