नोएडा थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा चोरी की बाइकओ का किया खुलासा
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 10 दो पहिया वाहन व अवैध शस्त्र बरामद।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 23.07.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 03 शातिर अभियुक्त 1. विकास कुमार पुत्र संजय कुमार 2. रोहित पुत्र सुरेश 3. कुलदीप पुत्र हरिचन्द को गढ़ी शाहपुर कट, सेक्टर-131 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 09 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व अभियुक्त विकास के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण विकास कुमार, रोहित एवं कुलदीप एक संगठित वाहन चोर गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय रहकर दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण मॉल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, बाजार एवं आवासीय क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी कर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे तथा पहचान छिपाने के लिए उनके इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर को घिसकर मिटा देते थे बाद में मौका पाकर इन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। गिरोह का सरगना विकास कुमार अपने पास अवैध तमंचा एवं कारतूस रखता था। अभियुक्तगण चोरी किए गए वाहनों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिल्ली एवं नोएडा क्षेत्र से कई वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों की निशानदेही सेक्टर-131 नोएडा स्थित यमुना डूब क्षेत्र की घनी झाड़ियों में से चोरी की मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बरामद की गई है। अभियुक्तों से गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्तियों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण-
1. विकास कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम भरानपुर, थाना डिबाई, बुलन्दशहर वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद।
2. रोहित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम गंगावास, थाना जहांगीराबाद, बुलन्दशहर वर्तमान पता सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
3. कुलदीप पुत्र हरिचन्द निवासी ग्राम सबदलपुर, थाना नरसैना, बुलन्दशहर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-132/2026 धारा 317(2)/317(5)/317(4)/345(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण-
अभियुक्त विकास कुमार-
1. मु0अ0सं0-105/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0-192/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त रोहित-
1. मु0अ0सं0-583/2022, धारा 392/411 भादवि, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0-459/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0-080/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0-083/2024, धारा 411/414 भादवि, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त कुलदीप-
1. मु0अ0सं0-688/2021, धारा 34/380/411/457 भादवि, थाना जहांगीराबाद, बुलन्दशहर।
2. मु0अ0सं0-002/2022, धारा 34/380/411 भादवि, थाना जहांगीराबाद, बुलन्दशहर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
01. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP87R2553) संबंधित मु0अ0सं0-191/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-58 नोएडा।
02. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्रो (DL3SCY0734) संबंधित FIR No. 032235, थाना अमर कॉलोनी, दिल्ली।
03. स्कूटी टीवीएस जूपिटर (DL7SCC5530) संबंधित FIR No. 023505, थाना गाजीपुर, दिल्ली।
04. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP32HU8534)
05. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP16EP7276)
06. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (HR72F4718)
07. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP16DC1097)
08. मोटरसाइकिल बजाज सीटी-100 (UP16L2811)
09. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नम्बर प्लेट), इंजन एवं चेसिस नम्बर घिसे हुए।
10. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नम्बर प्लेट), इंजन एवं चेसिस नम्बर घिसे हुए।
11. 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
What's Your Reaction?