थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
ग्रेटर नोएडा :- थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।
पुलिस द्वारा दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है।
अभियुक्त का विवरण-
अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए)
2-600 रुपये नगद
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 462/2026 धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
What's Your Reaction?