थाना ईकोटेक-3 पुलिस और बच्ची हत्यारोपी अभियुक्त के बीच मुठभेड़
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- थाना ईकोटेक-3 पुलिस और बच्ची हत्यारोपी अभियुक्त के बीच मुठभेड़
पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 29/08/2026 को थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हुयी बच्ची की हत्या की घटना के आरोपी अभियुक्त बलराज पुत्र खेमचंद निवासी ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान निवासी ग्राम हल्द्वानी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर को सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य स्त्रोतों के माध्यम से गिरफ्तार करने के पश्चात उससे पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को डी पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाना बताया गया। चाकू की बरामदगी हेतु पुलिस टीम, अभियुक्त के साथ उसके द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे तो अभियुक्त बलराज द्वारा गाड़ी से उतरकर कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों से चाकू निकालकर बरामद कराया गया। इसी दौरान अभियुक्त बलराज द्वारा मौका पाकर अचानक से तेजी के साथ झुककर झाड़ियों में पूर्व से छिपाये गये 01 पिस्टल .32 बोर को उठाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिससे थाना ईकोटेक-3 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त बलराज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुख्य आरक्षी रवि कुमार एवं गंभीर रूप से घायल अभियुक्त बलराज को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकगण द्वारा अभियुक्त बलराज को मृत घोषित कर दिया गया है। मृत आरोपी के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 खोखा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त बलराज के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मुख्य आरक्षी उपचाराधीन है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?