डीसीपी साद मियां के नेतृत्व मे थाना फेज 1क्षेत्र मे सघन चेकिंग अभियान
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
What's Your Reaction?