ग्रेटर नोएडा थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी मे एक विदेशी नागरिक सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 5, 2026 - 09:15
 0  9
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी मे एक विदेशी नागरिक सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

ग्रेटर नोएडा :- थाना बीटा-2 व SOG (ग्रेटर नोएडा) टीम द्वारा ड्रग्स तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 143 ग्राम MDMA (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रूपये), इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक स्कूटी व 17,500 रूपये नकद बरामद।

थाना बीटा-2 व SOG (ग्रेटर नोएडा) टीम द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से ड्रग्स तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित 03 अभियुक्त 1-अरूण कसाना पुत्र अजयपाल 2-अतुल सिंह पुत्र स्व0 घनश्याम प्रसाद 3-CHIDUBEM STANLEY S/O OKOLIE को जनता फ्लैट सर्विस रोड़, सेक्टर चाई-4 थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 143 ग्राम MDMA (जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रूपये), 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 स्कूटी रजि नम्बर UP14HE2973 व 17500 रूपये नकद बरामद हुए है।

 अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जोकि ड्रग्स तस्करी करते हैं। अभियुक्तगण MDMA ड्रग्स को सस्ते दामों में खरीदकर दिल्ली एनसीआर , नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सोसाइटियों में घूम-फिरकर पुडियों में रखकर मंहगे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड विदेशी अभियुक्त CHIDUBEM STANLEY है जो वर्ष 2025 में भी दिल्ली से NDPS ACT की धाराओं में जेल जा चुका है तथा वर्तमान समय में जमानत पर बाहर है। अभियुक्तगण के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरण-

1-अरूण कसाना पुत्र अजयपाल निवासी विजयनगर, नियर सम्राट चौक, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम जावली, थाना टीलामोड, जनपद गाजियाबाद। 

2-अतुल सिंह पुत्र स्व0 घनश्याम प्रसाद निवासी एन-वन टावर, सम्पूर्णम सोसाइटी, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

3-CHIDUBEM STANLEY S/O OKOLIE R/O UTTAM NAGAR, DELHI PERMANENT ADDRESS ULI, LAGOS, NIGERIA। 

 बरामदगी का विवरण-

1-143 ग्राम MDMA (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रूपये) 

2-इलेक्ट्रॉनिक तराजू 

3-एक स्कूटी 

4-17500 रूपये नकद

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1-मु0अ0सं0 234/2026 धारा 8/21/27ए/37 NDPS एक्ट व 14 विदेशी अधिनियम थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर। 

2-मु0अ0सं0 94/2025 धारा 8/22/29 NDPS एक्ट थाना क्राइम ब्रान्च, दिल्ली बनाम CHIDUBEM STANLEY 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow