नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा टप्पेबाज गैंग को किया गिरफ्तार

Jul 5, 2026 - 09:09
 0  12
नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा टप्पेबाज गैंग को किया गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्त व 03 अभियुक्ता गिरफ्तार एव 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। कब्जे से लूटी गई एक फ़ॉर्च्यूनर कार, घटना में प्रयुक्त दो कार व एक अवैध चाकू बरामद।

कार्यवाही का विवरण-

थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए थाना क्षेत्र के खरगोश पार्क, सेक्टर-54 नोएडा के पास से 02 अभियुक्त 1.ओमवीर यादव पुत्र अवधेश यादव 2. मंजेश यादव पुत्र अखिलेश यादव व 03 अभियुक्ता 1-निधि यादव पुत्री अनिल यादव 2-प्रियंका यादव पुत्री थान सिंह 3-काजल उर्फ रिया यादव पुत्री अमर पाल को गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से एक फ़ॉर्च्यूनर कार रजि0 नं0 UP16CB4082 सम्बन्धित मु0अ0सं0 322/2026 धारा 115(2),352,351(2),127(2),309(4) बीएनएस, घटना में प्रयुक्त दो कार (AURA व SWIFT) तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब बनाकर धोखाधड़ी करते है, जिसमें हमारा एक साथी पंकज यादव कस्टमर लाता है। हम लोग दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में साथ मिलकर कस्टमर से बदल-बदलकर मिलते है और कस्टमर को अपनी गाड़ी में लडकी दिखाने के बहाने बैठा लेते है तथा एकांत में ले जाकर उसके साथ लूटपाट कर लेते है। घटना के समय गाडी में 3-4 लोग ही रहते है बाकी लोग पीछे दूसरी गाड़ी में रहते है। 

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ओमबीर द्वारा बताया गया कि दिनांक 30/06/2026 की रात को फ़ॉर्च्यूनर गाडी नं0 UP16CB4082 को हम सब लोग द्वारा मिलकर एक व्यक्ति से सेक्टर-54 नोएडा के पेट्रोल पम्प के पास से लूटी गयी थी। हमने उस व्यक्ति को अपनी स्विफ्ट कार UP83CB2601 में बैठा कर उसका फोन जबरदस्ती छीनकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके मोबाइल का लॉक पूछकर यूपीआई के माध्यम से अपने विभिन्न खातों में 18000 करीब ट्रांसफर कर लिये थे और उसकी जेब से उसका पर्स व उसकी गाड़ी की चाबी जबरदस्ती छीनकर उसकी कार भी लूट ले गये थे। घटना करते समय स्विफ्ट गाडी में ओमबीर, मंजेश यादव, पंकज यादव तथा निधि यादव थे तथा कुछ दूरी पर दूसरी कार Aura में जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव और प्रियंका यादव, काजल यादव उर्फ रिया और अभिषेक यादव थे। फरार वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु प्रयास जारी है। 

अभियुक्तों का विवरण-

1.ओमवीर यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी नगला भंकरा, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 27 वर्ष। 

2.मंजेश यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी गहेरी, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद उम्र 23 करीब वर्ष। 

3.निधि यादव पुत्री अनिल यादव निवासी उम्मेदपुर, थाना साहिल, जनपद औरैया उम्र 23 करीब वर्ष।

4.प्रियंका यादव पुत्री थान सिंह निवासी मुस्तफाबाद, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।

5.काजल उर्फ रिया यादव पुत्री अमर पाल यादव निवासी ओडन पडरिया, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 19 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1.मु0अ0सं0 327/2026 धारा 317(2)/112(2)/ 317(5) बीएनएस व 4 / 25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

2.मु0अ0सं0 322/2026 धारा 115(2) / 352 / 351(2) / 127(2) / 309(4) बीएनएस, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-

1-एक फ़ॉर्च्यूनर कार रजिस्ट्रेशन नं0 UP16CB4082 सम्बन्धित मु0अ0सं0 322/2026 धारा 115(2), 352, 351(2), 127(2), 309(4) बीएनएस

2-घटना में प्रयुक्त SWIFT कार रजि0 नं0 UP83CB2601

3-घटना में प्रयुक्त AURA कार

4-एक अवैध चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow