नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही ग्राम झाटा मे अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Jul 17, 2026 - 17:33
 0  14
नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही ग्राम झाटा मे अवैध अतिक्रमण हटाया गया

जेएमबी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल 10 की टीम ने झट्टा गांव में बृहस्पतिवार को अपनी जमीन को खाली कराया। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास स्थित गांव में प्राधिकरण की लगभग 22 हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। टीम ने पूर्व में कई बार नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा। जिसके बाद भी स्थानीय लोगों ने जमीन खाली नहीं की।

प्राधिकरण ने टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया और भूमि खाली कराई। साथ ही चेतावनी भी दी गई की भविष्य मे नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर किसी भी स्थानीय व्यक्तिओ द्वारा अवैध कब्ज़ा बर्दास्त नही किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow