थाना कासना साइबर हेल्प डेक्स ने वादी के साथ हुए साइबर ढगी के पैसे वापस कराये

Jul 17, 2026 - 11:10
 0  22
थाना कासना साइबर हेल्प डेक्स ने वादी के साथ हुए साइबर ढगी के पैसे वापस कराये

जेएमबी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

ग्रेटर नोएडा :- थाना कासना गौतमबुद्धनगर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए वादी/पीड़ित व्यक्ति के 2,08,723.20/- रूपये वापस कराये गये।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रतिदिन साइबर क्राइम पर रोक लगाने के उद्देश्य से नागरिकों को जागरूक करने व बचाव के सम्बन्ध में विभिन्न साइबर सुरक्षा कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी क्रम में थाना कासना पर एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुयी, जिसमें वादी/पीड़ित के साथ 3,15,000/- रूपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। थाना कासना साइबर हैल्प डैस्क द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित से सामंजस्य स्थापित करते हुए वादी/पीड़ित के 2,08,723.20/- रूपये वादी के खाते में वापस कराये गये। ठगी का शिकार हुए वादी/पीड़ित व्यक्ति द्वारा अपने पैसे वापस पाकर गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow