हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी हुऐ सक्रिय
जेएमबी न्यूज़
नोएडा :- नोएडा के सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 150 और 168 के समानांतर बहने वाले यमुना फ्लडप्लेन क्षेत्र में बड़ी संख्या में आलीशान फार्म हाउस बनाए गए हैं। पूर्व में किए गए सर्वेक्षणों में हजारों अवैध फार्म हाउसों की पहचान की जा चुकी है। विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक आदेशों के अनुसार फ्लडप्लेन क्षेत्र में स्थायी निर्माण प्रतिबंधित माना जाता है। पिछले वर्षों में नोएडा प्राधिकरण ने कई बार बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर दर्जनों अवैध फार्म हाउसों को हटाया था। 2022 में भी 50 से अधिक अवैध फार्म हाउसों पर कार्रवाई की गई थी।
दिल्ली-एनसीआर में अवैध निर्माण करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्रों में वर्षों से खड़े हजारों अवैध फार्म हाउस, कॉलोनियां और पक्के निर्माण अब बड़े प्रशासनिक एक्शन की जद में आ सकते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा यमुना फ्लडप्लेन में अवैध निर्माणों को लेकर सख्त रुख अपनाए जाने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हालिया न्यायिक टिप्पणियों में अदालत ने स्पष्ट कहा है कि यमुना के फ्लडप्लेन क्षेत्र में नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती और पर्यावरणीय दृष्टि से ऐसे निर्माण अस्वीकार्य हैं।
What's Your Reaction?