नोएडा जोन फेज 1 पुलिस द्वारा दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Jun 25, 2026 - 17:37
 0  74
नोएडा जोन फेज 1 पुलिस द्वारा दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹16 लाख कीमत का 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद।

कार्यवाही का विवरण-

DCP साद मिया खान द्वारा थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिये की थाना क्षेत्र मे अवैध कारोवार पर लगाम लगाओ सख्त निर्देश के बाद थाना पुलिस आयी हरकत मे,थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर 1.मौ0 मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी 2. टिंकू पुत्र रामबाबू को सेक्टर-8 नर्सरी के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए है।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-

अभियुक्तगण शातिर किस्म के तस्कर हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली लाते थे। परिवहन के दौरान इन छोटे- छोटे पैकेटों को ट्रेन में विभिन्न बोगियों में रखवाया जाता था, जिन्हें दिल्ली पहुंचने पर उतार लिया जाता था। इसके बाद गांजे के पैकेटों को एक बड़ी बोरी में एकत्र कर किराये के ऑटो रिक्शा/ ई-रिक्शा के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- मौ0 मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी निवासी जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।

2- टिंकू पुत्र रामबाबू निवासी जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 309/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-

लगभग ₹16 लाख कीमत का 62 किलो 400 ग्राम गांजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow