पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने ग्राम वासियों की एकजुटता की सराहना करते हुए
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा:- ग्राम बरौला में पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर के सानिध्य में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गांव के मेन रास्ते पर बने अवैध रैम्पों, सीढ़ियों, होल्डिंग्स एवं अतिक्रमणों को हटाने के कार्य की शुरुआत की गई।
इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस मुहिम में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । लोगों का कहना था कि बरौला को सुंदर, सुगम और स्वच्छ बनाना अब हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि गांव के विकास के रास्ते को चौड़ा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मेन रोड पर अवैध रूप से बने होल्डिंग, कब्जा, रैंप व सीढ़ियों को हटाकर हम एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा रहे हैं। यदि गांव का रास्ता चौड़ा होगा तो आवागमन में सुविधा होगी, जलभराव की समस्या कम होगी और गांव की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने आगे कहा कि "यह केवल शुरुआत है। गांव में नाली, सड़क, सफाई और जल निकासी को लेकर हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग की हमें आवश्यकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बरौला के युवा, बुजुर्ग उपस्थित रहे । सभी ने एक स्वर में कहा कि गांव के विकास के लिए उठाए जाने वाले हर कदम में हम सभी ग्राम वासी साथ खड़े हैं।
पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने ग्राम वासियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम बरौला नोएडा का एक आदर्श और महत्वपूर्ण गांव रहा है।
इस अवसर पर सुनील चौहान, राजकुमार मोनू, जगबीर चौहान, पंकज चौहान, बिट्टू चौहान, हरिओम जाटव, दुलीचंद चौहान, पप्पू कश्यप, देविंदर कश्यप, सोनू चौहान, अनुज, टीटू, टेकराम, विनोद कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?