थाना फेस 1 पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर आयी गांजा तस्कर अभियुक्ता की निशादेही पर 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद

Jul 31, 2026 - 18:30
 0  69
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर आयी गांजा तस्कर अभियुक्ता की निशादेही पर 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना फेस 1 पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर आयी गांजा तस्कर अभियुक्ता की निशादेही पर 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद।

  पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

थाना फेस 1 पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा स्वीकृत दिनांक 31.07.2026 को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड मे आयी अभियुक्त नूरी पत्नी साजिद की निशादेही पर बी-25 सेक्टर 9 में गली के अन्दर बने खण्डहरनुमा झुग्गी झोपडी थाना क्षेत्र फेज-1 नोएडा से कुल 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता पूर्व मे थाना फेस-1 नोएडा पर पंजीकृत मु0अ0स0 376/2026 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट की वांछित अभियुक्ता थी, जिसके द्वारा दिनांक 23.07.2026 को मा0 न्यायायल मे आत्मसमर्पण किया गया था। बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 20 एनडीपीएस एक्ट की बढौत्तरी की गयी बरामद अवैध गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रूपये है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-

नूरी पत्नी साजिद निवासी बी-25 के सामने जे0जे0 कालोनी सैक्टर -9 नोएडा थाना फेस 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 45 वर्ष

पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

मु0अ0स0 376/2026 धारा 8/21सी/29/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरणः-

21 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow