थाना सेक्टर- 63 पुलिस द्वारा मोबाईल स्नेचिंग/चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से स्नेचिंग/चोरी के 31 मोबाईल फोन व 01 अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

Sep 6, 2026 - 18:33
 0  14
थाना सेक्टर- 63 पुलिस द्वारा मोबाईल स्नेचिंग/चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से स्नेचिंग/चोरी के 31 मोबाईल फोन व 01 अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना सेक्टर- 63 पुलिस द्वारा मोबाईल स्नेचिंग/चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से स्नेचिंग/चोरी के 31 मोबाईल फोन व 01 अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही के विवरण की जानकारी दी थाना क्षेत्र मे हुई घटना दिनांक 06.09.2026 को थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर अभि0गण 1-पुष्पेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र 2-ध्रुव पुत्र नवनीत कुमार को बी 1 सैक्टर 63 हल्दीराम कट की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस को घटना के विवरण की जानकारी वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर दो बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा वादी का सैमसंग मोवाईल फोन स्नैचिग कर भाग जाना व वादी के मोबाइल से लिंक बैंक खाता से मोबाईल फोन के माध्यम से 93500 रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध मे थाना सैक्टर-63 पर मु0अ0स0- 376/2026 धारा 304(2) बीएनएस व 66डी आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया जिसमें तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय स्तर से पुलिस टीम गठित कर वादी मुकदमा के बैंक खाते से ट्राँसफर किये गये 70 हजार रूपये को डेबिट/फ्रिज कराया गया तथा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण पुष्पेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र व ध्रुव पुत्र नवनीत को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से वादी का सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों से पूछताछ मे प्राप्त जानकारी का विवरण -

अभियुक्तगण उक्त बरामद मोटर साइकिल से अनेको राह चलते व्यक्तियों से मोबाईल फोन छिने है तथा उन मोबाईल फोन का पासवर्ड तोड़कर फोन से पे.टी.एम/फोन पे के माध्यम से अपने एकाउन्ट में पैसे ट्रान्सफर कर लेते है और जब काफी संख्या में मोबाईल इकट्ठा हो जाते है तो उन मोबाइल को कम दामों मे राह चलते व्यकितयों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते हैं। चाकू लोगो को डराने धमकाने के लिये अपने पास रख रखते है। मोबाइल को बेचकर जो पैसा मिलता है उन्हें आपस में बाट लेते थे तथा उस पैसे से मौज मस्ती करते है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1-पुष्पेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गली नं0-03 कृष्णानगर बागू, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष 

2-ध्रुव पुत्र नवनीत कुमार निवासी गली नं0 03 कृष्णानगर बागू थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष 

अभियुक्त ध्रुव का अपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0 394/2026 धारा 317(2)/317(5) बी0एन0एस0 व 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सैक्टर 63 कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर 

2- मु.अ.सं 376/2026 धारा 304(2) बीएनएस व 66डी आई टी एक्ट थाना सैक्टर 63 कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर 

3- मु0अ0सं0 385/2026 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सैक्टर 63 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 

4- मु0अ0सं0 326/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सैक्टर 63 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

5- मु0अ0स0 407/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सैक्टर 63 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

6- मु0अ0स0 520/2022 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली जिला गाजियाबाद

7- मु0अ0स0 1071/2025 धारा 303(2)/317(2) थाना इन्द्रापूरम जिला गाजियाबाद

8- मु0अ0स0 970/2022 धारा 324/427 भादवि0 थाना विजयनगर गाजियाबाद

9- मु0अ0स0 470/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना विजयनगर गाजियाबाद

10- मु0अ0स0 482/2025 धारा 317(2)/317(5) बी0एन0एस0 व 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना विजय नगर गाजियाबाद 

अभियुक्त पुष्पेन्द्र का अपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 394/2026 धारा -317(2)/317(5) बी0एन0एस0 व 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सैक्टर 63 कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर 

2-मु.अ.सं 376/2026 धारा 304(2) बीएनएस व 66 डी आई टी एक्ट थाना सैक्टर 63 कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर 

3-मु0अ0सं0 385/2026 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सैक्टर 63 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 

4-मु0अ0सं0 326/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सैक्टर 63 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

1-30 मोबाइल फोन,(चोरी/स्नैचिग के )   

2-01 सैमसंग मोबाइल फोन, सम्बन्धित मु0अ0सं0 376/2026 धारा 304(2) बीएनएस एवं 66 डी0आई0टी0 एक्ट, थाना सेक्टर-63 सैन्ट्रल नोएडा ।

3-01 अवैध चाकू,  

4-01 मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम 125, रजि0 नं0 यूपी 16 एफडी 8841

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow