नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार
जेएमबीन्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भिन्न-भिन्न घटनाओं में चोरी किये 49 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद।
थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1-विक्की पुत्र मुकेश 2-आसिफ पुत्र आशु को सेक्टर-18 के सामने, पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 49 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।
अभियुक्तों से बरामद हुए मोबाइल फोन में से एक मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी) मु0अ0सं0 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, नोएडा से संबंधित है। इसके साथ ही अभियुक्तगण द्वारा थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बंधित मोबाइल फोन को चोरी करने की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त विक्की टैक्सी चलाने का कार्य करता है तथा आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। यह दोनो मौका पाकर मोबाइल फोन चोरी करते है। दोनो अभियुक्तगण के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण-
1-विक्की पुत्र मुकेश निवासी मुल्तानी ढाडा, पहाड़गंज, थाना नबीकरीम, दिल्ली उम्र 39 वर्ष।
2-आसिफ पुत्र आशु निवासी राशिद अली गेट, थाना लोनी, गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1-चोरी किये 49 मोबाइल फोन
2-02 अवैध चाकू
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
अभियुक्त विक्की
1.मु0अ0सं0 253/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 213/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 65/2018 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना पाण्डवनगर, दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 6/2015 धारा 392/34 भादवि थाना पहाड़गंज, दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 249/2009 धारा 323/324/34 भादवि थाना पहाड़गंज, दिल्ली।
अभियुक्त आसिफ
1.मु0अ0सं0 253/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 213/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 325/2025 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वृंदावन, जनपद मथुरा।
What's Your Reaction?