थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान व एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, आस-पास की बस्तियों में नियमित रुप से चेकिंग अभियान चलाने व संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?