थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Aug 1, 2026 - 15:14
 0  81
थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹75,00,000 कीमत का चोरी का सामान बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 01.08.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं SOG टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्त (1) वासिद खान पुत्र लल्ला खान (2) सुनील कुमार पुत्र भगवंत सिंह (3) विजय सिंह पुत्र वीर सिंह (4) धर्मेंद्र पुत्र श्यामा (5) रघुराज सिंह पुत्र पप्पू कुमार सिंह को ए-313 सेक्टर 69 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 50 बोरे तथा 50 कपड़े कार्टन जिनमें प्रोटीन के डिब्बे, जूते, कपड़े, इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कान की मशीन, बीपी की मशीन, बच्चों के वाईप्स, एक सफेद बोरा जिसमें Flipkart, Amazon के भिन्न-भिन्न आइटम्स जिनकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है, बरामद किया गया है। अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

अपराधिओं का अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते है, जिसका मुख्य सदस्य वासिद खान है। अभियुक्त वासिद खान अपने साथियों के साथ मिलकर Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों का सामान चोरी कर उन्हें खरीदने व बेचने का कार्य पिछले 3-4 महीनों से कर रहा था। अभियुक्त वासिद खान द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैं अपने साथियों सुनील कुमार, विजय सिंह, तथा डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर यह काम करता था। अभियुक्तगण ने बताया कि हम सबका काम अलग- अलग होता था। डिलीवरी बॉय Flipkart, Amazon कंपनी के हब से डिलीवरी के लिये जाते समय रास्ते में ही सामान को बदल देते थे और उस सामान के स्थान पर कोई दूसरा सस्ता सामान रख देते थे या फिर खाली छोड़ देते थे जिससे सेलर को यह सामान वापस नही मिलता था। डिलीवरी बॉय चोरी व बदले गए सामान को अभियुक्तगण वासिद खान, विजय सिंह व सुनील कुमार के पास लेकर आते थे जिसे वे इन लोगों से खरीदकर ग्राहकों को बेच देते थे। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण-

(1) वासिद खान पुत्र लल्ला खान निवासी लोकप्रिय विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 32 वर्ष 

(2) सुनील कुमार पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना नरसेना, बुलदंशहर वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष 

(3) विजय सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम नरदोली पुख्ता, थाना सिकंदरपुर वैश्य, कासगंज वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष 

(4) धर्मेंद्र पुत्र श्यामा निवासी ग्राम पचौता, थाना कोतवाली बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम सलारपुर, थाना सेक्टर-39 गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 35 वर्ष 

(5) रघुराज सिंह पुत्र पप्पू कुमार सिंह निवासी ग्राम सुनहरी का नंगला, थाना चाँट, पलवल (हरियाणा) वर्तमान पता मामूरा, सेक्टर-66 नोएडा, थाना फेस-3 नोएडा, उम्र लगभग 23 वर्ष।

पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 319/2026 धारा 318(4)/314/316(3)/ 316(4)/320/303(2)/61(2) बीएनएस व वृद्धि धारा 317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

01- 39 प्रोटीन के डिब्बे जिनमें प्रत्येक का वजन 2 किलोग्राम है।

02- 15 डिब्बे One Whey कंपनी के

03- 165 पैकेट बेबी वाइप्स

04- 18 जोड़ी जूते

05- 14 पीस कान की मशीन (Aika, Balson)

06- 03 पीस शुगर नापने की मशीन (Dr. Morepen)

07- 04 पीस बीपी नापने की मशीन (Arm-style)

08- 01 डिब्बा Protenex

09- 01 सफेद बोरा जिसमें Flipkart, Amazon कंपनियों के विभिन्न आइटम्स

10- 50 कपड़े के कार्टन

11- Flipkart, Amazon कंपनियों के खाली पैकेट व रैपर्स।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow