थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत रायपुर में 05 अस्थाई दुकानों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर 126 पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत रायपुर में 05 अस्थाई दुकानों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुॅची तथा अस्थाई दुकानों को खाली कराते हुए आग को फायर बिग्रेड की 6 गाडियों द्वारा पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उक्त घटना में आग बुझाते समय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था, जिसको उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया जहॉ चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं ।अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?